फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन, मांगों को लेकर सीईओ कार्यालय में गरजे

भीमताल में शिक्षक समन्वित संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को भीमताल मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी पर शिक्षकों की समस्याओं को हल नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षकों की दस सूत्रीय मांगों को लेकर सीईओ को कई बार लिखित में ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन सीईओ की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। साथ ही मांगों की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। देवेंद्र ने कहा कि पंचायत चुनाव में भी सीईओ की ओर शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई। साथ शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी भी गलत तरीके से लगाई गई। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें