फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के चलने टिन शेड पर गिरा सेमल का पेड़, पिता-पुत्र घायल

काठगोदाम क्षेत्र के दमुवाढूंगा में गुरुवार को टिनशेड के मकान पर दशकों पुराना सेमल का पेड़ गिर गया। घर में दो छोटे बच्चे और तीन महिलाएं भी थीं। बच्चों को बचाने की कोशिश में पिता और दादा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया। गनीमत ये रही कि बच्चों और महिलाओं को हल्की चोटें आईं। दमुवाढूंगा निवासी प्रीति ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक तेज हवा चलने से जर्जर सेमल का पेड़ टूटकर उनके टिनशेड के मकान पर गिर गया। इस समय परिवार के सदस्य घर में ही थे। तभी उनके पति नीरज ने दोनों बच्चों को किनारे किया। बताया कि वह और उनकी मां व सास मौके से बाहर भागीं, लेकिन पेड़ की टहनी नीरज के साथ ही उनके पिता जगदीश चंद्र पर गिर गई। आसपास के लोगों ने दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जायजा लिया। प्रीति ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें