चंपावत जिला अस्पताल चंपावत में साईं सुखदा चैरिटेबल अस्पताल, बरेली की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर चिकित्सकों ने परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर में नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी समेत अन्य विशेषज्ञ सेवाओं से संबंधित मरीजों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और गंभीर मामलों में आगे के उपचार के संबंध में जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। शिविर का शुभारंभ दायित्वधारी श्यामनारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, डीएम मनीष कुमार ने किया।