फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद अजय भट्ट ने भवाली में मनाया इगास का त्योहार

सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को भवाली के रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ इगास (बुढ़ी दीपावली) पर्व मनाया। सांसद ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इगास कार्यक्रम में शामिल होकर उत्तराखंड वासियों को इगास त्योहार की बधाई दी है। भट्ट ने कहा कि इस तरह के त्योहारों से हम कुमाऊंनी संस्कृति को जीवित रख सकते हैं। वहां विधायक सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, पंकज अद्विति, राजेंद्र प्रसाद कपिल, गोपाल रावत आदि थे। वहीं रामनगर के पंपापुरी में इगास बग्वाल पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। कलाकारों ने लोकगीतों पर नृत्य कर समा बांध दिया। इससे पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, माया रावत, नीमा मठपाल, संजय बिष्ट, आशा बिष्ट, किरन रावत, नीमा पांडे, सत्यप्रकाश शर्मा आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें