फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: जनता दरबार में उठी बिजली-पेयजल संकट, सड़क के गड्ढों की परेशानी

बागेश्वर के जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में नगर और आसपास के गांवों की मूलभूत समस्याएं छाई रहीं। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क की परेशानियां उठाते हुए त्वरित निदान की मांग की। सीडीओ आरसी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 18 शिकायतें दर्ज कराई गईं। मंडलसेरा के लोगों ने बिजली कटौती की परेशानी उठाई। बिजली लाइन शिफ्ट करने की भी मांग की। नदीगांव के लोगों ने पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की। गिरेछीना सड़क पर बने गड्ढों से हो रही परेशानी भी उठाई गई। चौंरा-भैरुचौबट्टा सड़क के सुधारीकरण की मांग ग्रामीणों ने रखी। सीडीओ तिवारी ने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश किए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और जिला स्तरीय हेल्पलाइन हैलो बागेश्वर पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें