फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: वैसाखी के अवसर पर निकली गई प्रभात फेरी, 34 श्रद्धालुओं ने छका अमृत

गायत्री जोशी Updated Tue, 14 Apr 2026 04:18 PM IST

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से खालसा सृजना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शामिल संगत ने गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय... और गुरु बिन ज्ञान न उपजै गुरु बिन मिलै न मोष... के गायन से भक्तिमय माहौल बन गया। रविवार को प्रभात फेरी रोडवेज तिकोनिया और ठंडी सड़क से होते हुए श्री गुरु नानकपुरा गुरुद्वारे से पहुंची। लोगों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। जत्थों द्वारा किए जा रहे कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी का समापन गुरुद्वारा श्री गुरु नानकपुरा में हुआ। यहां मुख्य सेवादार रमन साहनी ने जत्थे का स्वागत किया। इसके पश्चात आयोजित विशेष अमृत संचार कार्यक्रम में कुल 34 श्रद्धालुओं ने अमृत पान कर गुरु का मार्ग अपनाया।इसके बाद बैसाखी की पूर्व संध्या पर रात को भी दीवान सजाए गए हैं। वहां गुरप्रीत साहनी, अवनीत सिंह रेखी, हरजीत सिंह चड्ढा, कमलदीप ओबेरॉय, जसपाल सिंह चंडोक, बंटी सेठी, सनी आनंद आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें