नैनीताल जिला प्रशासन और जिला पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित विंटर कार्निवाल की शाम पवनदीप राजन और बी प्राक ने नाम रही। दोनों ही गायकों ने अपनी गायकी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बता दें विंटर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्निवाल में बुधवार को कुमाऊनी, गढ़वाली, हिंदी और पंजाबी गीतों की धूम रही।