फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान का विरोध, युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; मंत्री पद से हटाने की मांग

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के राज्यवासियों के लिए अपशब्द प्रयोग करने के विवादित बयान के खिलाफ युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार, सभासद सचिन कुमार, अब्दुल रहमान, आसिफ, चेतन पंत, प्रशांत मनराल, प्रवीण मनराल, सलमान सलमानी, सोनी तिवारी और हर्षित उप्रेती समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें