पहाड़ों पर राष्ट्रीय स्तर की क्लाइंबिंग वॉल लगाने से युवाओं को ओलंपिक तक पहुंचने में मदद मिलेगी। नैनीताल में सेलिंग, बोटिंग आदि खेलों के अलावा पर्वतारोहण भी किया जा सकता है। नैनीताल में अगर वॉल बनेगी तो भारतीय टीम का चयन यहां से हो सकेगा। ये बातें नैनीताल पर्वतारोहण क्लब के अध्यक्ष पद्मश्री अनूप साह ने कहीं। सीआरएसटी इंटर कॉलेज में पत्रकार वार्ता में साह ने कहा कि नैनीताल में क्लाइंबिंग के लिए बारापत्थर और डीएसए मैदान में वॉल हैं। आईएमएफ के सदस्य माणिक बनर्जी ने कहा क्लाइंबिंग को सरकार, प्रशासन और स्थानीय स्तर पर बढ़ावा मिलना चाहिए। देबू मुखर्जी ने कहा कि इससे यहां के लोग ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। एयरफोर्स से सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अक्षित कुमार ने कहा इस खेल को जितना प्रचारित करेंगे उतना बढेगा। पर्वतारोही अनित साह ने बताया कि वर्ष 1968 में चंद्र लाल साह ठुलघरिया ने इस क्लब स्थापना की थी। तब से 45 हजार से अधिक लोगों को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।