फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: खेल महाकुंभ को लेकर अधिकारियों ने की बैठक, 20 दिसंबर से शुरू होगा

हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Dec 2025 09:26 PM IST

नैनीताल जिले में बीस दिसंबर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। खेल महाकुंभ को लेकर सोमवार को डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी और जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने कहा कि 20 दिसंबर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने को कहा। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता न्याय पंचायत जनप्रतिनिधि, विधायक विधानसभा चैंपियन ट्रॉफी, संसदीय स्तर पर सांसद चैंपियन ट्रॉफी और राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के रुप में की जाएगी। उन्होंने बताया कि रामनगर में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी गढ़वाल में आयोजित की जाएगी। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी करने को कहा। डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने विभागीय अधिकारियों से तालमेल बनाकर खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए पंजीकरण अधिक से अधिक संख्या में कराने को कहा। इस दौरान सीईओ पुष्कर लाल टम्टा, बीईओ अंशुल बिष्ट, सुलोहिता नेगी, केना चौहान आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें