फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीताल में सैलानियों की भारी भीड़, पर्यटन स्थल गुलजार

नैनीताल में अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को अधिक सैलानी नजर आए। यहां पहुंचे पर्यटकों से पर्यटन स्थलों में पूरे दिन चहल पहल रही। जगह-जगह आंशिक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी शुरू हो चुकी है, जिसके चलते सैलानी नैनीताल के साथ ही आस-पास के हिल स्टेशनों की ओर रूख कर रहे है। यहां पहुंचकर सैलानी मौसम का पूरा लुत्फ उठा रहे है। शनिवार को पूरे दिन नगर के पर्यटक स्थलों में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। दिनभर सैलानी झील में नौकायन का आनंद लेते रहे। इसके साथ ही पंतपार्क, मॉलरोड, भोटिया बाजार, चाट बाजार, बैंड स्टैंड, बड़ा बाजार, सूखाताल, बारा पत्थर, हिमालय दर्शन, खुर्पाताल व सरिताताल में पर्यटक मौज मस्ती करते नजर आए। इधर सैलानियों की भीड़ से चलते वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है, जिसके चलते मॉलरोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड व मस्जिद तिराहे में आंशिक जाम लगता रहा। हालांकि इन सभी स्थानों में यातायात पुलिस तैनात थी। यहां दोपहर तक नैनीताल के अधिकांश पार्किंग स्थल पैक हो गए थे। हालांकि शटल सेवा चलाने की नौबत नहीं आई और न ही पर्यटक वाहन बाईपास की अस्थाई पार्किंग में रोके गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें