नैनीताल में दीपावली पर्व को देखते हुए शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर के रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर खाद्य सामग्रियों में मिलावट की जांच की। टीम ने पंजाबी ढाबा, गर्ग स्टोर और मामू स्वीट्स से मावा, पेठा व मिल्क केक का सैंपल लिया। इसके अलावा गंदगी मिलने पर पंजाबी ढाबा रेस्टोरेंट के संचालक का चालान किया गया। वहीं, भीमताल और भवाली में भी अभियान चलाकर मिठाई, मावा और अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए।