नैनीताल में हनुमान जयंती पर नयना देवी मंदिर, श्रीराम सेवा दल, हनुमानगढ़, नारायण नगर, समीपवर्ती नलैना स्थित मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्रीराम सेवा दल की ओर से कैपिटल सिनेमा के समीप ध्वज बदला गया, जिसके बाद हनुमान पूजा, हनुमान चालीसा पाठ हुआ। यहां 101 किलो लड्डू का भोग लगागा गया। ध्वज के समीप प्रसाद वितरण और चाट पार्क में भंडारा किया गया। यहां डाॅ. मनोज बिष्ट, सोनू बिष्ट, आशीष पांडेय, राहुल, मनोज, विवेक वर्मा, कन्हैया, सोनू, राजेश, विनोद कुमार, तरुण, आकाश, कुलदीप, आर्यन, आयुष आदि रहे। नयना देवी मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन हुए। पूजन बसंत बल्लभ पांडे ने कराया। यहां राजीव लोचन साह, चंद्रशेखर, भुवन कांडपाल, सुरेश मेलकानी, सुमन साह आदि जुटे रहे। हनुमानगढ़ में सुबह से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। दिन में सुंदरकांड पाठ व भंडारा हुआ। आयोजकों के मुताबिक 10 हजार लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यहां एमपी सिंह, शैलेंद्र साह, प्रदीप साह, भुवन बिष्ट रहे।