फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीताल में छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग की

छात्रसंघ चुनाव की मांग के लिए मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रनेताओं ने विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि शीघ्र तिथि जारी नहीं हुई तो अल्मोड़ा विवि की तर्ज पर प्रदर्शन को उग्र रूप दिया जाएगा। प्रशासनिक भवन पहुंचे छात्रों ने विवि प्रशासन से शासन से वार्ता कर तत्काल चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग की। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर गुस्सा जाहिर किया। कुलपति प्रो. डीएस रावत के नहीं मिलने पर छात्रों ने फोन पर वार्ता कर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। इस दौरान छात्रनेता और प्राध्यापकों के बीच आंशिक झड़प भी हुई। देर शाम तक छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन करने वालों में आशीष कबडवाल, करन सती, करन दनाई, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शार्दुल नेगी, विशाल बिष्ट, अभिषेक कुमार, मोनिका, वैष्णवी, प्रशांत, अंशुल, भास्कर जोशी आदि मौजूद रहे। छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोर्ट के फैसले का पालन किया जा रहा है। विवि के स्तर से चुनाव कराना संभव नहीं है। छात्रों की मांग के चलते नौ नवंबर से आयोजित परीक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को पत्र भेजा है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें