नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर घटगढ़ के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। घटगढ़ के पास पर्यटकों की एक बस खाई में गिर गई। इस वीडियो में जो सड़क दिखाई दे रही है यह वहीं सड़क है जहां बस खाई में गिरी थी। हादसे में एक बच्चे और पांच महिलाओं समेत सात की मौत हो गई। हादसे में 24 लोग घायल हो गए। हादसे की बड़ी वजह चालक का जाम से बचने के लिए नैनीताल-बरेली रोड के बजाय इस शॉर्टकर्ट रोड से आना भी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का तो यहां तक कहना है कि हादसे के लिए प्रशासन भी कम जिम्मेदार नहीं है, जो खस्ताहाल मार्ग पर देर शाम चलने वाले वाहनों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है।