फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में सस्ते आवास बनाएगा प्राधिकरण, जिला विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में निर्णय

जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में सस्ते एवं किफायती आवास तैयार करेगा। जरूरतमंदों को नियमों के तहत इन्हें आवंटित किया जाएगा। प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लेकर योजना को मंजूरी दी गई। बैठक में हरे पेड़, बगीचे और बिना आवास वाले स्थानों पर भवन निर्माण के आवेदन को खारिज कर दिया। कई मामलों में प्राधिकरण, राजस्व, टाउन प्लानर की समिति बनाकर भौतिक परीक्षण के बाद रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए। कुमाऊं आयुक्त, अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण दीपक रावत रावत ने बैठक में डीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण, आवासीय व कॉमर्शियल मानचित्रों की स्वीकृति के बाद उसकी लगातार माॅनीटरिंग भी करें। स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप कार्य न होने पर कार्रवाई करें। आयुक्त ने कहा कि नैनीताल एवं भीमताल में भवन निर्माण प्रतिबंधित होने के कारण कई लोगों को भवन की आवश्यकता है। यहां किराये के भवन काफी महंगे मिलते हैं। डीडीए ने बेलुआखान क्षेत्र में सरकारी भूमि पर सस्ते एवं किफायती भवन का निर्माण की योजना तैयार की है, जहां लगभग 750 आवास बनेंगे। भीमताल में भी सरकारी काफी भूमि है, उसे क्रय करने के लिए शासन स्तर से पत्राचार किया जाएगा। आयुक्त ने प्रभावी पहल के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में काफी लोग शोरूम, दुकानों, अस्पताल एवं छोटे-छोटे कार्य करते हैं, जो अधिक किराये पर भवन नहीं ले सकते। प्राधिकरण हल्द्वानी में मौजूद सरकारी भूमि का चिह्नीकरण कर सस्ते एवं किफायती आवासीय भवन बनाए। बैठक में जिलाधिकारी वंदना, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल के साथ ही प्लानिंग, आरईएस, जल संस्थान, नगर पालिका समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें