नैनीताल में मल्लीताल मैदान का समतलीकरण कार्य सोमवार को किया गया। अब जल संस्थान की ओर से सीवर का कार्य पूर्ण होने के बार यहां समतलीकरण का कार्य किया जाएगा। मैदान के सुंदरीकरण को स्वीकृति मिलने के बाद यहां बीते एक सप्ताह से समतलीकरण का कार्य किया जा रहा था। इंजी. दिनेश जोशी ने बताया कि ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा की ओर से मैदान का समतलीकरण कार्य किया गया है, अब सीवर का काम पूरा होने के बाद आगे का कार्य किया जाएगा। जिसके बाद खेल मैदान के किनारे जलभराव की समस्या नहीं आएगी।