महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हल्द्वानी के निलियम कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर में पहुंचना शुरू कर दिया। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र और फूल चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान मंदिर में ओम नमः शिवाय के जयकारे गूंजते रहे।