फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: मीट प्रकरण के मुख्य आरोपी मदन जोशी को मिली जमानत

23 अक्तूबर को रामनगर में हुए मीट प्रकरण के मुख्य आरोपी बने मदन जोशी को कोर्ट ने जमानत दी है। जिसके बाद रविवार को रामनगर पहुचने के बाद समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 23 अक्तूबर को बरेली से मीट लेकर आ रहे मीट वाहन को रामनगर के बैलपड़ाव और छोई क्षेत्र में कुछ लोगों ने रोक लिया। जिसके बाद वाहनो में मीट मिलते ही लोगों में चालाक के साथ मारपीट कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। सूचना पर पुलिस एक वाहन को रामनगर कोतवाली जबकि दूसरी वाहन को बैलपड़ाव चौकी लेकर आई थी। मामले पुलिस ने 24 अक्तूबर को भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी समेत कई लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर किया था। जिसके बाद पुलिस ने 25 नवंबर को मदन जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं शनिवार को कोर्ट की ओर से मदन जोशी को जमानत दी गई। जिसके बार रविवार को वह रामनगर आए। इस दौरान उनके समर्थकों ने लखनपुर चुंगी में आतिशबाजी कर उनका फ़ुलमलाओ के साथ स्वागत किया। इस दौरान इंदर रावत, हेम भट्ट, पूरन सिंह बिष्ट, माया रावत, ममता पांडे, कुलदीप महेश्वरी, ललित भट्ट, अतुल मेहरोत्रा, तुषार अग्रवाल, पूरन नैनवाल, राजेंद्र मित्तल, दीपक शर्मा, विजय खुल्बे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें