राष्ट्रीय खेलों से पहले नगर निगम लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए दो विशेष टीमें बनाने जा रहा है। नगर निगम खेल शुरू होने से पहले सभी लावारिस जानवरों को पकड़कर गोशाला भेजने की दिशा में प्रयासरत है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि एक टीम प्रतिदिन लावारिस जानवरों को पकड़ रही है। कहा कि शनिवार से तीन टीमें लावारिस जानवरों को पकड़ने के लिए लगाई जाएगी। कहा कि निगम मुख्य सड़कों से लावारिस जानवरों को पकड़कर गोशाला भेजेगा।