फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लेपर्ड कैट के शावक का शव बरामद

नैनीताल में मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बजार में रविवार को एक लैपर्ड कैट (तेंदुआ बिल्ली) के शावक का शव बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप रहा। स्थानीय व्यापारियों ने वन विभाग को सूचना दी कि क्षेत्र में काफी ज्यादा दुर्गंध आ रही है, इस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी की। इस दौरान झाड़ियों में लैपर्ड कैट के शावक का शव बरामद हुआ। वन कर्मी निमिष दानू ने बताया कि शव को नैनीताल प्राणी उद्यान में ले जाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें