फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: दोगड़ा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

गायत्री जोशी Updated Tue, 28 Apr 2026 03:34 PM IST

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत दोगड़ा में मंगलवार की सुबह वन विभाग की ओर से लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ज्योली और भद्ययूनी में वन्य जीव के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में एक तेंदुए के कैद होने के बाद भी ग्रामीणों में भय क माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त के साथ पिंजरे लगाए रखने को कहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें