फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

हीरा मेहरा Updated Thu, 21 Aug 2025 05:28 PM IST

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर कुविवि मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नैनीताल के अलावा हल्द्वानी, रामनगर व अन्य महाविद्यालयों से पहुंचे छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय में नारेबाजी कर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। बुधवार को विवि पहुंचे छात्रनेताओं ने कहा पिछले वर्ष भी विवि प्रशासन की नाकामी के चलते छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सके। इस वर्ष भी अब तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रचुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। आशीष कबड़वाल ने कहा बीते दिन कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत की अध्यक्षता में राज्य के तीनों विवि के कुलपतियों की बैठक हुई, जिसमें 15 से 27 सितंबर के बीच चुनाव कराने पर सहमति बनी, लेकिन अब तक सटीक तिथि तय नहीं की गई है। इस मौके पर देव चौहान, आशीष कबड़वाल, तनिष्क मेहरा, कमल बोरा, अभिषेक कुमार, प्रियांशु बेलवाल, सागर मनराल, तुषार भट्ट, पारस जोशी, कौशल, यतिन पांडे आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें