फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कॉर्बेट हेरिटेज में लीजिए जंगल सफारी का मजा, वन मंत्री और विधायक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जोन का उद्घाटन किया

कॉर्बेट हेरिटेज जंगल सफारी कालाढूंगी जोन का मंगलवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। वन मंत्री ने कहा कि कालाढूंगी सफारी जोन खुलने से यहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। आने वाले समय में यह जोन कालाढूंगी और आसपास के क्षेत्र की आर्थिकी का मजबूत आधार बनेगा। डीएफओ दिगांथ नायक ने कहा कि कालाढूंगी क्षेत्र कॉर्बेट हेरिटेज से जुड़ा होने के कारण उक्त सफारी जोन में पर्यटन की प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जंगल सफारी मूसाबंगर ब्रह्मबुबु मार्ग से बौर नदी की तलहटी से होते हुए नलनी कक्ष संख्या 1 और 6 से तक कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वापसी के लिए मूसाबंगर कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग तक नया सफारी मार्ग बनाया गया है। मूसाबंगर वन मोटर मार्ग से पवलगढ़ वन विश्राम गृह तक इसका निकासी गेट है। बताया कि सफारी की कुल दूरी 23 किमी है और उक्त क्षेत्र जैव विविधता से परिपूर्ण है। मार्ग में वन्यजीवों का काफी आवागमन होता रहता है। इस दौरान चयनित गाइडों को परिचयपत्र दिए गए। स्थानीय लोगों और नेचर गाइडों ने नया जंगल सफारी जोन खोलने के लिए विधायक बंशीधर भगत का आभार जताया। वहां प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. धीरेंद्र पांडेय, वन संरक्षक महोदय पश्चिम वृत्त डॉ. नितिन भार्गव, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें