फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बास्केटबॉल कोर्ट में आयोजित हुआ कार्यक्रम; सांसद भट्ट ने किया योग

हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:27 AM IST

नैनीताल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मल्लीताल बास्केटबॉल कोर्ट में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जबकि विभिन्न स्कूलों व संस्थानों में भी योगा दिवस मनाया गया। इसमे लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया तथा कई आसनों की जानकारी दी गई। मल्लीताल बास्केटबॉल कोर्ट में मुख्य कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने प्रतिभाग किया। इसमें विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य ने प्रतिभाग किया। योगा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद प्रशिक्षकों की ओर से मुख्य मंंच से योगा किया गया तथा मैदान में मौजूद लोगों ने इसे दोहराया। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में भी योगा दिवस उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। शुरुआत प्रातः योग मंत्रों के उच्चारण एवं सूर्य नमस्कार से हुई। इसके बाद छात्रों ने बड़ी एकाग्रता और समर्पण के साथ योग में भाग लिया। प्रधानाचार्य बीएस मेहता ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करता है और युवाओं को जीवन के प्रति अनुशासित बनाता है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डीएस मेहरा, विमलेश गोस्वामी, कुंदन सिंह सुयाल, ममता बिष्ट, जितेंद्र भट्ट, विनीता, दीप्ति त्रिपाठी, नीता चम्याल, राधा जोशी, तारा बिष्ट, जानकी, चम्पा, रीतू, एवं राजेन्द्र सिंह आदि रहे।ृ

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें