फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नौकुचियाताल में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का लोकार्पण

Heera Updated Fri, 24 Jul 2026 11:02 PM IST

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को नौकुचियाताल में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र, नौकुचियाताल-सिलौटी मोटर मार्ग, नौकुचियाताल कमलताल में बाखली और नौकुचियाताल सड़क चौड़ीकरण के कार्य का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि नौकुचियाताल में आयुर्वेदिक चिकित्सा, पंचकर्म और रोग प्रबंधन की आधुनिक सुविधाओं का लाभ निर्धारित दरों में मिल सकेगा। नौकुचियाताल आने वाले सैलानियों के लिए भी उत्कर्ष केंद्र एक बेहतरीन वेलनेस डेस्टिनेशन साबित होगा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. बबीता कन्याल ने आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, अनिल चनौतिया, सभासद हेमा दुम्का, प्रधान ममता दुम्का, जितेंद्र चनौतिया, महेश जोशी ने कहा कि सड़क निर्माण और आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान पंकज उप्रेती, प्रदीप पाठक, नितेश बिष्ट, प्रकाश कनौजिया, योगेश तिवारी, गोपाल कृष्ण भट्ट आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें