फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हल्द्वानी...नाले में डाला जा रहा था गोबर और बचा हुआ चारा, नगर आयुक्त ने मारा छापा; लगा जुर्माना

हल्द्वानी में नाला चोक किन कारणों से हुआ इसे जांचने निकली नगर आयुक्त ऋचा सिंह को सड़क पर भैंस का तबेला चलता पाया गया। तबेला स्वामी की ओर से गोबर, बचा हुआ चारा नाले में डाला जा रहा था। इस पर नगर निगम की टीम ने तीन तबेला स्वामी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही शपथ पत्र भी लिया गया। बारिश के कारण कब्रिस्तान के पास भूमिगत नाला चोक हो गया था। नगर निगम की टीम शनिवार रात इसे खोल नहीं पाई। इस पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह मौके पर पहुंची। इसके बाद निगम की टीम ये पता लगाने के लिए निकली की ये गंदगी नाले में आ कहां से रही है। जिससे नाला चोक हो रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो मछली बाजार के पास करीब 12 भैंस सड़क पर बांधी हुई मिली। लोगों ने बताया कि ये भैंसे रोज यहीं पर बांधी जाती है। टीम ने देखा कि गोबर और बचा हुआ चारा भी नाले पर डाला जा रहा है। इस पर ऋचा सिंह ने तीन तबेला स्वामी का 20-20 हजार का चालान किया। साथ ही स्टांप पर लिखवाकर लिया कि दोबारा वह सड़क पर भैंस नहीं बाधेंगे। इसके बाद नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से नाला साफ किया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक चतर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें