हल्द्वानी में अरण्य भवन में गुरुवार को आठवें दिन भी वन रक्षकों का धरना जारी रहा। वन आरक्षियों और वन बीट अधिकारियों ने नारेबाजी की। सभा के दौरान कहा कि उनकी मांगों को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं।वक्ताओं ने कहा कि जंगल के अंदर वन रक्षक अपनी जान पर खेलकर जंगल और जानवर दोनों की रक्षा करते हैं। जंगल में कठिनाई भी झेलते हैं, क्योंकि वहां सुविधाओं का अभाव है। एचआरए को बढ़ाया जाना भी जरूरी है। इसमें तराई पूर्वी, हल्द्वानी वन प्रभाग, तराई केंद्रीय वन प्रभाग और रुद्रपुर के वन रक्षक शामिल रहे। यहां मंत्री भूपाल सिंह, तराई केंद्रीय के अध्यक्ष किशन सनवाल, हल्द्वानी अध्यक्ष भुवन चंद्र पनेरू ने अपनी बात रखी। इस दौरान हरीश बिष्ट, कविता मिश्रा, जीवन आर्य, विनोद मेहता, नवल किशोर, ममता गोस्वामी, नीरज खनायत, देवेंद्र मेहरा शामिल रहे।