हल्द्वानी में यूकेडी की ओर से तांडव रैली निकाली गई। मूल निवास और भू-कानून समेत अपनी कई मांगों को लेकर शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने तांडव रैली निकाली। रैली कुसुमखेड़ा चौराहे से कुमाऊं कमिश्नर कैंप कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन दिया।