पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के आयोजन में रविवार से 12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता गोवर्धन हाॅल में शुरू हुई। पांच वर्गाें में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष ईश्वर तिवारी ने किया। रविवार को प्रतियोगिता के तहत चार राउंड के मुकाबले हुए। अंडर 9 के चौथे चरण के मुकाबलों में लव्यांश ने मनस्वी बिष्ट को, अचिंत्य उपाध्याय ने अन्वीक्षणा और मानविक ने गौरांश रौतेला को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 11 वर्ग में सक्षम दर्शन ने शारदा, मेधांश जोशी ने शिखर मित्तल, शिखर ने नायशा सिंह को पराजित किया। अंडर 13 वर्ग में तान्या पांडेय ने अरनव को हराया। ऋषभ पांडेय और दिव्यांश चंदोला के मध्य मुकाबला बराबरी पर छूटा। अंडर 15 वर्ग में ए. कुमार, कृष्ण गुप्ता जीते जबकि गर्वित पंत और प्रखर सक्सेना के मध्य मुकाबला ड्रॉ रहा। अंडर 18 वर्ग में ध्रुवंश भट्ट ने हर्षित पंत, आदित्य ने कबीर चोपड़ा, रक्षित मालसी ने शास्वत आनंद को पराजित कर अगले चरण में स्थान पाया। प्रतियोगिता में विजय बहुगुणा, अमित कुमार, ललित लामाकोटी, संतोष कुमार, धीरेंद्र बिष्ट, संदीप बिष्ट बतौर कोच रहे।