फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीझील में पांच हजार मछलियों के बीज डाले

हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Sep 2025 05:07 PM IST

नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण की ओर से पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग के सहयोग से नैनीझील के पुनर्जीवन तथा पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए बीते लगभग 18 वर्षों से पहल की जा रही है। इससे झील में आक्सीजन स्तर समेत अन्य मानक बेहतर हुए हैं। झील में मछलियों की संख्या भी इसका प्रमाण है। शुक्रवार को भी नैनीझील में पांच हजार मछलियों के बीज डाले गए। बीते दो वर्षों में अब तक 50 हजार मछलियों के बीज डाले जा चुके हैं। पंतनगर विवि के डाॅ. आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में तल्लीताल फांसी गधेरा स्थित सेंट जोसेफ बोट स्टैंड से मछलियों के बीज डाले गए। डाॅ. मिश्रा ने बताया कि इसमें सिल्वर कार्प, गोल्डन महाशीर, लीवो डायचिलस, छगुनिया आदि मछलियों के बीज हैं। ये सभी मछलियां झील के लिए अच्छी हैं। इस मौके पर जिला विकास प्राधिकरण के अभियंता विपिन कुमार, ग्लोबल एक्वा के निदेशक हरपिंदर सिंह रंधावा, प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद सिंह कोरंगा, रिया त्रिवेदी, ह्यात सिंह बोहरा, बीना भोज, पूरन तिवारी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें