फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: PMGSY के अधिकारियों को डीएम ललित मोहन रयाल ने लगाई फटकार, कहा- कार्यप्रणाली नहीं बदली तो होगी सख्त कार्रवाई

नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य शत प्रतिशत नहीं करने पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंता के लिए सचिव शहरी विकास विभाग और सहायक अभियंता के खिलाफ पीएमजीएसवाई के सीईओ को पत्र भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कार्यप्रणाली नहीं बदली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते बेतालघाट में किसानों को टैंकरों की मदद से फसलों को सिंचाई करनी पड़ रही है। डीएम ने जल्द सिंचाई नहरों को सही कराने को कहा। साथ लोनिवि के अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को जल्द सही कराने को कहा। डीएम ने विभागों की ओर से विकास कार्यों की सूची प्रकाशन नहीं करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द सूची का प्रकाशन करने को कहा। इस दौरान डीएसटीओ डॉ.मुकेश सिंह नेगी, कमल मेहरा, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, सीएचओ भावना जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें