फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: मॉकड्रिल में आपदा से बचाव का किया अभ्यास, कई विभागों ने लिया हिस्सा

गायत्री जोशी Updated Tue, 17 Mar 2026 01:17 PM IST

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से व्यापक आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मॉकड्रिल में जिला प्रशासन के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभ्यास के तहत चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके अलावा नैनीताल झील में डूब रहे लोगों को भी रेस्क्यू टीमों द्वारा समय रहते बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज सुनिश्चित किया गया। तहसीलदार अक्षय भट्ट ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को मजबूत करना और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को परखना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपदा के समय जनहानि को कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि आपदा के समय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और घबराने के बजाय सतर्कता बरतें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें