फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में गैस डिलीवरी पर डीएसी सिस्टम बना मुसीबत, ओटीपी न आने से लौट रहे सिलिंडर

गायत्री जोशी Updated Wed, 11 Mar 2026 04:15 PM IST

नैनीताल में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए लागू की गई नई ओटीपी (डीएसी) व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। पिछले कई दिनों से सर्वर की तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डीएसी कोड नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके चलते गैस एजेंसी सिलेंडर की डिलीवरी करने में असमर्थता जता रही हैं। नियमों के मुताबिक बिना डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के हॉकर सिलेंडर नहीं दे सकते। जब हॉकर उपभोक्ता के घर पहुंचता है, तो पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक कोड आता है, जिसे सिस्टम में दर्ज करने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाती है। लेकिन वर्तमान में कोड न आने से हॉकरों को सिलेंडर वापस ले जाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद हफ़्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें