नैनीताल के ऐतिहासिक खेल मैदान में जल्द ही क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खेल विभाग ने यहां क्रिकेट पिच का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। बता दें अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में नैनीताल में पिच नहीं बनने से क्रिकेट प्रतियोगिताएं लटकीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए पिच का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि करीब तीन लाख की लागत से पिच का निर्माण किया जा रहा है। दस से 12 दिनों के भीतर पिच का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद यहां क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।