फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: रामनगर डिग्री कॉलेज में जोरों पर मतगणना, 426 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

रामनगर पंचायत क्षेत्र में 31 बीडीसी सदस्य, 3 जिला पंचायत सदस्य, 50 ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में वार्ड सदस्यों के नतीजे आने हैं। इसके लिए रामनगर डिग्री कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। इसमें 20 टेबल व सात चक्र में मतगणना का कार्य शुरू किया गया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि चुनाव मैदान में 426 प्रत्याशी हैं। इसमें 196 ग्राम प्रधान, 136 बीडीसी, 16 जिला पंचायत व 80 प्रत्याशी वार्ड मेंबर के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले छोई बुक्सा से मतो की गणना का शुरू किया गया है। बताया कि सर्वप्रथम ग्राम प्रधानों के मतो की गिनती का कार्य किया जा रहा है।मतगणना के दौरान अव्यवस्था ना हो इसके लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें