फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: सैलानियों की समस्या हल करेगा हाईटेक शौचालय, निर्माण शुरू; चेयरमैन टम्टा ने शुभारंभ किया

हीरा मेहरा Updated Fri, 02 May 2025 03:00 PM IST

भीमताल नगर के इंडस्ट्रियल एरिया वार्ड के गोरखपुर चौराहे पर शुक्रवार को नगर पालिका की ओर से हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया। चेयरमैन सीमा टम्टा ने शौचालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। चेयरमैन ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में शौचालय नहीं होने से सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए शौचालय का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही खुटानी क्षेत्र में शौचालय बनाने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। इस दौरान ईओ उदयवीर सिंह, सभासद शुभम नैनवाल, रामपाल सिंह गंगोला, सतीश लाल वर्मा, शिप्रा जोशी, उमेश पाठक, भावना नौलिया, आशा उप्रेती, हिमांशु रौतेला, नीरज कुमार, गुंजन रौतेला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें