फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: परिवर्तन संकल्प सम्मेलन से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

कांग्रेस ने सोमवार को राजपुरा में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के माध्यम से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के जिला प्रभारी करन माहरा ने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी गंभीर चुनौतियों से राज्य जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था की स्थिति से जनता परेशान है। कांग्रेस इन्हीं जनहित के मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश में परिवर्तन संकल्प अभियान चला रही है। करन माहरा ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के मोर्चे पर सरकार विफल रही है। उन्होंने गोशाला की स्थिति, अंकिता भंडारी प्रकरण, टिहरी की घटना, महंगे रसोई गैस सिलिंडर और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें