फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: भगवान शिव के जयकारों के साथ सवा लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे छोटा कैलाश

नैनीताल जिले के भीमताल में महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को भीमताल के आदि छोटा कैलाश में सवा लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ मंदिर में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। श्रद्धालु शनिवार की रात को ही मंदिर में पहुंचे और रात भर भगवान शिव की आराधना की। रविवार सुबह चार बजे से मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। पुजारियों ने मंदिर में पूजा कराई। ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि मंदिर में शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रविवार की सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस साल पिछले साल की तुलना में भीड़ कम रही। इस दौरान त्रिलोचन पलड़िया, संतोष शर्मा, कमलेश भट्ट, ललित सम्मल आदि मौजूद रहे। इधर भीमताल के डांठ स्थित भीमेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार रविवार की सुबह चार बजे से लगी रही। मंदिर में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी मदन गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से पहुंचते रहे। भवाली, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी, बेतालघाट, गरमपानी, पतलोट में भी लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें