हल्द्वानी में वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पाठक ने जज फार्म क्षेत्र में एक योग केंद्र की स्थापना की है, जहां प्रतिदिन 75 से अधिक लोग नियमित योगाभ्यास करते हैं। इसके अलावा अपने आवास पर भी वे नित्य योग कार्यक्रम आयोजित कराते हैं, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।