फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: डीएसबी परिसर के कैडेट्स निशानेबाजी में होंगे निपुण, ब्रिगेडियर संजय चौहान ने अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज का किया उद्घाटन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज का उद्घाटन एनसीसी निदेशालय के उप निदेशक ब्रिगेडियर संजय चौहान ने किया। इस रेंज में चार एयर राइफल व चार एयर पिस्टल की सुविधा है।ब्रिगेडियर संजय चौहान ने कहा यह सुविधा कैडेट्स को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शिविरों, प्रतियोगिताओं और रक्षा सेवाओं में चयन की तैयारी में लाभान्वित करेगी। कमोडोर बीआर सिंह ने कहा कि फायरिंग रेंज की स्थापना से कैडेट्स को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे वे प्रादेशिक, राष्ट्रीय और रक्षा सेवा चयन परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। इस परियोजना में कुल 21 लाख की लागत आई है। इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश कौशिक, परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संजय पंत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें