फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बुजुर्ग और दिव्यांग की फरियाद पहले सुनेगा निगम, अलग से बनाया जाएगा रजिस्टर

हल्द्वानी नगर निगम अब बुजुर्ग और दिव्यांगों की शिकायत पहले सुनेगा। इनकी शिकायत अलग रजिस्टर में अंकित की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग नगर आयुक्त ऋचा सिंह करेंगी। कार्यभार संभालने के बाद बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से समय पर शिकायत का निस्तारण करने, टैक्स वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गोशाला का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों से गोशाला के संचालन के लिए सहयोग करने की अपील की। देर शाम शहर में जल रहे अलावों का निरीक्षण भी किया। उधर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा हल्द्वानी ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें