भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग में सलड़ी के पास रविवार की दोपहर बाद 3.30 बजे पहाड़ी के दरकने से मलबे के भारी मात्रा में सड़क पर गिरने से तीन घंटे यातायात बंद रहा। सड़क पर यातायात बंद होने के चलते वाहन चालकों, यात्रियों और सैलानियों को जाम का सामना करना पड़ा। जाम में एक एबुलेंस भी फंसी रही।