फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल: बिना लाइफ जैकेट पहने बोटिंग करने पर काटे चालान

बिना लाइफ जैकेट पहने बोटिंग करने पर काटे चालान भीमताल झील में नियमों का उल्लंघन करने पर दिए कार्रवाई के निर्देश अमर उजाला की खबर के बाद अधीक्षण अभियंता पहुंचे भीमताल संवाद न्यूज एजेंसी भीमताल(नैनीताल)। भीमताल झील में बिना लाइफ जैकेट पहने जान जोखिम में डालकर नौकायान करने की खबर सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एमके खरे अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान झील में उन्हें नाव में अधिक सैलानी बैठे हुए मिलने पर उन्होंने चालान काटने के निर्देश जिलेदार को दिए। साथ ही नियमों के विरुद्ध चल रहे अवैध बोट स्टैंड को हटाने के साथ उन्हें नोटिस देने को कहा। उन्होंने कहा अगर तीन दिन के अंदर उन्होंने बोट स्टैंड नहीं हटाए तो विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खरे ने नाव संचालकों से नियमों के तहत नौकायान का संचालन कराने और सैलानियों को लाइफ जैकेट पहनाकर ही नावों का संचालन करने को कहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता डीके सिंह, जिलेदार देशराज कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें