फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भीमताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न, 600 से अधिक व्यापारियों ने डाले मत; परिणामों का इंतजार

भीमताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। इस चुनाव में 911 पंजीकृत मतदाताओं में से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 600 से अधिक व्यापारियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव में अध्यक्ष पद में पंकज जोशी, सौरभ रौतेला, उपाध्यक्ष में हिमांशु रौतेला, विनीत जोशी और उप सचिव पद पर रविंद्र टम्टा और जुबैर खान चुनाव लड़ रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला और मुख्य चुनाव संयोजक प्रवीण पटवाल ने बताया कि तीन पदों के लिए 12 बजे तक 600 से अधिक व्यापारी अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स लगी हुई है। इस दौरान पंकज उप्रेती, पूरन जोशी, आशा उप्रेती, कुर्बान अली जाफरी, आशा आर्य, कमल जोशी, भास्कर भगवाल, गिरधारी भगवाल, मुकेश पलड़िया, प्रवीण पांडे, सतीश लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें