फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीच सड़क दो अफसरों में हुई तीखी झड़प, अधिकारियों का अहम टकराया, एक-दूसरे का रवैया रास ना आया...देखें वीडियो

हल्द्वानी नगर निगम के बगल से गुजर रही नहर कवरिंग रोड का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस हो गई। जब ईई चौधरी ने नगर आयुक्त से कहा कि अपकी तकनीकी राय ठीक नहीं है, क्या अब सीसी रोड में छेद करते रहेंगे। इस बात पर दोनों अधिकारियों में मेयर और जनता के सामने तीखी बहस हो गई। नगर आयुक्त ने यहां तक कह दिया कि ''आप मेरी बेइज्जती कर रहे हैं, जब आपको मेरी राय ही नहीं लेनी थी तो मुझे बुलाया ही क्यों। मैं जा रहा हूं तुम ही करो निरीक्षण।'' बाद में मेयर के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें