फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंकिता हत्याकांड विधायक का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से नोकझोंक, कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

गायत्री जोशी Updated Mon, 05 Jan 2026 05:47 PM IST

नैनीताल/लालकुआं। अंकिता भंडारी राज्य अतिथि गृह चौराहे पर स्थानीय विधायक का पुतला फूंकने के लिए नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिसकर्मियों ने महिला कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी पुतला छीन लिया। प्रदर्शन में नैनीताल समेत काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। सुबह 11 बजे महिला कांग्रेस कार्यकर्ता नैनीताल क्लब चौराहे पर एकत्र हुई। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रकरण में संलिप्त वीवीआईपी का नाम सार्वजनिक कर जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने विधायक सरिता आर्या से मोबाइल पर वार्ता की। विधायक ने कहा कि वह इस कृत्य की घोर निंदा करती हैं। मामले को राजनीतिक रूप देकर प्रदर्शन की निंदा करने संबंधी बात कहने पर प्रदर्शनकारी महिलाएं और भड़क गईं। उन्होंने क्लब के गेट के समक्ष विधायक का पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई और कुछ देर जाम की स्थिति भी बनी। मौके पर पहुंचे सीओ रविकांत सेमवाल ने बातचीत कर उन्हें समझाया और पुतला नहीं जलने दिया। प्रदर्शनकारियों में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, पूजा सिंह, राधा आर्य, मोनिका, सुनीता कश्यप, रजनी, संगीता यादव, सरिता गुरुरानी, गीता बहुगुणा आदि रहीं। इधर, लालकुआं में कक्षा 10 की छात्रा संजना बौड़ाई ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अंकिता भंडारी को शीघ्र और निष्पक्ष न्याय दिलाने की भावुक अपील की है। छात्रा ने कहा कि एक बेटी को न्याय न मिलना देश की बेटियों को असुरक्षित महसूस कराता है। उनकी बड़ी बहन किसान मंच की प्रदेश प्रवक्ता कुसुम लता बौड़ाई ने भी राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें