नैनीझील में पानी कम होते ही सिल्ट निकालने का काम बुधवार से शुरू हो गया है। करीब दस वर्ष बाद 10 श्रमिक लगाकर सिल्ट की सफाई की जा रही है। जल्द ही मशीन से 1800 घनमीटर सिल्ट निकाली जाएगी। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि नयना देवी मंदिर से सिल्ट निकालने का कार्य शुरू कर दिया है जो पूरे जून माह तक चलेगा। बताया कि अभी मैनुअल काम शुरू किया गया है। दो दिन बाद झील में मशीन लगाकर सिल्ट को बाहर खींचा जाएगा। विभाग ने झील से 1800 घन मीटर सिल्ट निकालने का लक्ष्य रखा है।