फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गौलापार के होटल में काशीपुर निवासी युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

हल्द्वानी में ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर थानांतर्गत ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) ने गौलापार के होटल में शनिवार की रात ढाई बजे के करीब अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कमरे में उसकी पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह को भी छर्रे लगे हैं। मौके पर ही सुखवंत सिंह की मौत हो गई। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि परदीप और गुरसेज को एसटीएच जबकि सुखवंत के शव को मोर्चरी भेजा गया है। घटना का कारण प्रापर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार वालों के अनुसार सुखवंत से करोड़ों रुपये ले लिए गई और गलत जमीन बैनामा की गई थी। पुलिस से भी कई बार उसने फरियाद की लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें