नैनीताल में जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन में शुक्रवार को दूसरे दिन तेजी आई और 62 प्रत्याशियों ने पर्चा भर दिया। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला समेत भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए तो कांग्रेस के तीन दावेदारों ने नामांकन कराया। शुक्रवार को नामांकन के तीसरे दिन भाजपा से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने रामणी आन सिंह, यहीं से डॉ. छवि कांडपाल, दीपा दरम्वाल ने देवलचौड़ बंदोबस्ती, ओखलकांडा मल्ला से हेमचंद्र सुयाल, दीनी तल्ली जीवन बर्गली, सिमलखा से आनंद सिंह जलाल, गुलजारपुर बंकी से आरती टम्टा, जंगलिया गांव से अनिल चनौतिया, चोरगलिया आमखेड़ा से अनीता बेलवाल, चौखुटा से गौरव बिष्ट और कांग्रेस के शेखर दानी ने सिमलखा, तलिया से हेम चंद्र नैनवाल और चौखुटा से मयंक बिष्ट ने नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा 49 अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। जिला पंचायत की 27 सीटों पर 82उम्मीदवार नामांकन करा चुके हैं। रिटर्निंग अफसर धीरेश जोशी ने बताया कि दो दिन 82 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।